Ad Code

Responsive Advertisement

निकाय चुनाव में जनजाति सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना का धरना 8वें दिन भी जारी रहा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

निकाय चुनाव में जनजाति सीट आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना का धरना 8वें दिन भी जारी रहा।

बलिया! निकाय चुनाव 2022 में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटे आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप जारी धरना 15 दिसम्बर बृहस्पतिवार को 8वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि 2017 के निकाय चुनाव में बलिया जिले में अनुसूचित जनजाति (एसटी) हेतु कई सीटें आरक्षित की गयी थी। मांग करते हुए कहा कि उसी तर्ज पर 2022 के निकाय चुनाव में भी जनजाति (एसटी) हेतु सीटे आरक्षित करना संवैधानिक न्याय संगत होगा।  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना जानकारी देते हुए कहा कि उ0प्र0 निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटंे आरक्षित करने के मुद्दे को असम कोकराझार के निर्दल आदिवासी लोकसभा सांसद मा0 नाबा कुमार सरनिया जी द्वारा भी संसद में प्रमुखता से उठाया गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने निकाय चुनाव सम्बन्धित मामले को मा0 उच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान लिये जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। गांेंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व जिला सचिव परशुराम खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस प्रकार 2017 में निकाय चुनाव में एसटी हेतु सभासद की सीटंे आरक्षित की गयी थी उसी प्रकार 2022 में भी एसटी हेतु सीटें आरक्षित किये जाने तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यालयवधि तक का अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड ने कहा कि समाज के लोग मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद का भी दरवाजा खटखटाने का काम किये है हमें मा0 उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है के संविधान के अनुसार बलिया सहित उ0प्र0 के अन्य जिलों में भी पूर्व की भांति निकाय चुनाव में एसटी की सीटंे अवश्य ही आरक्षित होंगी। संघर्ष मा0 न्याय पालिका, सदन से लगायत सड़क तक जारी है हर हाल में प्रदेश के आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का काम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करेगी। धरना सभा में प्रमुख रूप से गोंगपा के जिलाध्यक्ष सुमेर गांेड, जिला सचिव परशुराम खरवार, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, रामनरायन गोंड, शिवसागर गोंड, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, दुर्गविजय खरवार, रामसेवक खरवार, मनोज खरवार, पूर्व सचिव चन्द्रशेखर खरवार, अरविन्द गांेडवाना, दादा अलगू गोंड, रामसेवक खरवार, अश्वनी कुमार गोंड, ओमप्रकाश गोंड, शिवशंकर खरवार, भूवनेश्वर प्रसाद गोंड, अखिलेश प्रसाद खरवार, सुरेश शाह रहे।