Ad Code

Responsive Advertisement

धरना के 13वें दिन गोंडवाना के धरने को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सपा नेता लक्ष्मन गुप्ता ने भी दिया समर्थन।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

धरना के 13वें दिन गोंडवाना के धरने को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सपा नेता लक्ष्मन गुप्ता ने भी दिया समर्थन।

बलिया। नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित कराने की मांग को लेकर बलिया कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना 20 दिसम्बर 2022 को 13वें दिन जारी रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता भी सपा नेताओं के साथ वरिष्ठ नेता  परवेज रोशन साहब, सुभाष यादव, नईम दादा खाॅ के साथ गोंडवाना के चल रहे धरने पर पहुॅचकर अपना समर्थन देते हुए कहे कि जिस प्रकार 2012 व 2017 के नगर निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु वार्ड सदस्य/सभासद की सीटें आरक्षित थी उसी आधार पर 2022 के चुनाव में भी अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करना संवैधानिक है। आन्दोलन को पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ तो जनजातीय गौरव दिवस मनाने का दिखावा करती है तो वही दूसरी तरफ नगर निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव 2022 की प्रकाशित आरक्षण सूची से जनजातियों का आरक्षण गोल कर देना तथा जिले के अनुसूचित जनजाति गोंड, खरवार का सुगमता पूर्वक जाति प्रमाण पत्र जारी ना होना उनके  संवैधानिक अधिकारों का दमन करने करने के समान है! धरना सभा की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन परशुराम खरवार ने किया। विशिष्ट अतिथि के बतौर वरिष्ठ नेता छितेश्वर गोंड ने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए बलिया जिला सहित  उ0प्र0 के तमाम आदिवासी जनजाति समुदाय के लोग संगठित होकर के अंतिम दम तक संवैधानिक व लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष आन्दोलन करने का काम करेगे। धरना प्रदर्शन को प्रमुख रूप से परवेज रोशन साहब, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, नईम दादा खाॅ, ग्रामप्रधान मुन्ना गोंड, अनुज खरवार सहित अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, चन्द्रशेखर खरवार, परशुराम खरवार, सुदेश शाह, सुरेश शाह, ओमप्रकाश खरवार, जीउत गोंड, दादा अलगू गोंड, त्रिलोकी प्रसाद खरवार, शिवजी प्रजापति, श्रीभगवान गोंड, मुख्तार अहमद, सिकन्दर गोंड, दरोगा गोंड, रामनारायन गोंड, दिनेश यादव, ओमप्रकाश गोंड, संजय गोंड, उदय नारायन, छितेश्वर गोंड, हीरालाल गोंड, दरोगा गोंड, विजय शंकर गोंड, दीलिप शाह, शिवशंकर खरवार, रामसेवक खरवार ने भी सम्बोधित किया।