Ad Code

Responsive Advertisement

द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में चाचा नेहरू का जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में चाचा नेहरू का जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया।

बलिया द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया में 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया विद्यालय के प्राचार्य संजय सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के चित्र पर माला व पुष्प चढ़ाकर उनका जयंती धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के तरफ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी कराया गया बालिकाओं में खो-खो, बालक वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, तथा रंगारंग रंग कार्यक्रम बच्चों के द्वारा किया गया जो मनमोहक रहा। विद्यालय के तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों बालक बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।
प्राचार्य संजय सिंह ने कहां की भारत आजाद होने के बाद इनको भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया इन्होने नये भारत की शुरुआत की भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में इन्होने नये भारत का निर्माण किया था। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने दूरभाष से चाचा नेहरू जी कोई नमन किया। इस मौके पर सारे शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे