Ad Code

Responsive Advertisement

महिला शिक्षक संघ की दूसरी वर्षगांठ पर निबंध व कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

महिला शिक्षक संघ की दूसरी वर्षगांठ पर निबंध व कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बलिया (उत्तर प्रदेश)- महिला शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में रविवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती हनुमानगंज पर प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना जल संरक्षण व संचयन हेतु विकसित हो रहे अमृत सरोवर की महत्ता / बालिका शिक्षा और उसकी महत्ता विषय पर निबंध लेखन / कला प्रतियोगिता का आयोजन जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि  ग्राम प्रधान जीराबस्ती  गुड्डी तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि विभा श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की शुरुआत बच्चों के उत्साहवर्धन के साथ किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉक से 78 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जल संचयन में श्वेता पटेल व रितिका राजभर प्रथम ब्लॉक सोहाँव,गायत्री रसड़ा,सुमन वर्मा तृतीय हनुमान गंज रही। निबंध प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय भरखरा बेरुआरबारी की मुन्नी कुमारी (कक्षा 8) प्रथम, प्राथमिक विद्यालय शाहोडीह बेरुआरबारी की राधा (कक्षा 5) द्वितीय और सोहाँव की सपना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
वही बालिका शिक्षा पर सलोनी वर्मा कक्षा 8 जीराबस्ती हनुमान गंज, लक्ष्मी मौर्या द्वितीय हनुमान गंज को ग्राम प्रधान गुड्डी तिवारी और महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने सम्मानित किया।
कला में रीतिका राजभर,श्वेता पटेल विजयी घोषित हुई। सभी विजेता छात्राओं को ग्रामप्रधान गुड्डी तिवारी और महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। श्रीमती रंजना पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में विजयी होने से भाग लेना भी कम महत्वपूर्ण नहीं होता है। कहा कि आप लोग और मेहनत कीजिये ताकि अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में आप को विजयी घोषित किया जाय। सभी अतिथियों के प्रति आभार विभा श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक / जिला कोषाध्यक्ष महिला शिक्षक संघ बलिया ने व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष व  कार्यवाहक जिला अध्यक्ष  ने सबसे पहले मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुड्डी तिवारी को माल्यार्पण करते हुए बैज से अलंकृत कर मोमेंटो से सम्मानित किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने संघ की सभी ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को बैज लगाकर, माल्यार्पण के बाद मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. लक्ष्मी चौधरी ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अन्नू सिंह,जिला महामंत्री सिम्पल चौरसिया,प्रदेश सचेतक/महा मंत्री हनुमान गंज ब्लॉक चंद्र कला सिंह,कोषाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मन्दाकिनी द्विवेदी, माया राय, मणि  सिन्हा और रमिता ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष  किरन भारती,नीनू गौतम, अनीता कुमारी,रंजीता सिंह, शबाना परवीनआदि उपस्थित रही।